अररिया में BPSC टीचर की एकतरफा प्यार में हत्याः बहन बोली- साथी शिक्षक का प्रपोजल ठुकराया था; दूसरी लड़की से शादी कर के उसे मार डाला

अररिया में BPSC टीचर की एकतरफा प्यार में हत्याः बहन बोली- साथी शिक्षक का प्रपोजल ठुकराया था; दूसरी लड़की से शादी कर के उसे मार डाला

 

मित्रों आप सभी के जानकारी के लिए बता दें – अररिया में हुई घटना के लेकर के पूरे देश में एक अलग ही माहौल है | कि आखिर शिक्षक सुरक्षित नहीं है तो फिर शिक्षा कैसे सुरक्षित रहेगी?

 

यह बात हमेशा सभी शिक्षकों के मन मे दौड़ रहा है,आखिर शिक्षक के साथ कब तक होगा|  इतना बड़ा अन्याय जो देश निर्माण करते हैं | समाज का निर्माण करते हैं |देश की भविष्य का निर्माण करते हैं| अगर उन्हें ही आने वाले दिनों दिन हत्या की जाए तो फिर इस सृष्टि का क्या होगा लिए इस घटना के बारे में पूरी जानकारी को बढ़िया से समझते हैं| आखिर क्या था ?  मामला कहां तक गया|

 

 

Join For Latest News 

WhatsApp Join Now 
Teligram Join Fast 
Facebook Join Now 
Official Channel Join Channel

 

बिहार बोर्ड 10वीं क्रैश कोर्स करें | मात्र ₹29 में सभी नोट्स वीडियो सब कुछ फ्री में इस ऐप से मिल रहा है | जल्दी कोर्स खरीदें ऑफर सीमित हैं

 

अररिया में BPSC टीचर की एकतरफा प्यार में हत्याः बहन बोली- साथी शिक्षक का प्रपोजल ठुकराया था; दूसरी लड़की से शादी कर के उसे मार डाला
‘1 साल से उसके स्कूल का एक टीचर रंजीत परेशान कर रहा था। एकतरफा प्यार में मेरी बहन पर शादी का दबाव बनाता था, लेकिन मेरी बहन ने उसे साफ शादी करने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद 3 महीने पहले उसने दूसरी लड़की से शादी की। शादी के बाद वो अलग-अलग तरीके से मेरी बहन को परेशान कर रहा था।शिवानी की हत्या का पूरा शक रंजीत टीचर पर ही जाता है।’

ये कहना ने BPSC टीचर शिवानी की बहन जूली कुमारी का। अररिया में बुधवार की सुबह 9 बजे टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टीचर शिवानी वर्मा उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। वह अररिया जिले के नरपतगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ाती थी।

घटना के बारे में जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर उसके किराए वाले मकान पर पहुंची। वहां पर हमारी मुलाकात शिवानी के मकान मालिक से हुई। उन्होंने शिवानी के बारे में सारी बातें बताईं ।

 

 

साथ पढ़ाने वाले टीचर ने बहन को प्रपोज किया था...

शिवानी की बड़ी बहन जूली ने बताया कि, ‘2023 में हम तीन बहनों का TRE-1 में एग्जाम क्लियर हुआ था। इसी दौरान मुझे पटना, दूसरे नंबर वाली बहन ज्योति को समस्तीपुर और तीसरे नंबर पर शिवानी थी।

इसकी अररिया में 2 साल पहले पोस्टिंग हुई थी। हम तीनों बहनें अक्सर एक-दूसरे मिलने रविवार को आ जाते थे। वो हर बात हम दोनों बहनों से शेयर करती थी। उसे UPSC निकालना था, इसलिए स्कूल के बाद वो उसकी तैयारी करती थी।

साल 2023 में जब शिवानी इस स्कूल में आई तो यहां पर मौजूद रंजीत नाम के टीचर ने उसे प्रपोज किया, लेकिन शिवानी ने उसे उसी समय मना कर दिया था। शिवानी ने रंजीत से कहा, मैं UPSC क्लियर करना चाहती थी।

अभी मुझे पढ़ना है, शादी के लिए बहुत टाइम है। इसके बावजूद रंजीत नहीं समझा। वो स्कूल में हर दिन शिवानी से किसी न किसी बहाने से बात करता था।

ये सिलसिला करीब 1 साल तक चला, इसके बाद रंजीत ने अभी से कुछ महीने पहले दूसरी लड़की से शादी कर ली। 2-3 महीने तक वो ठीक रहा ।
इसके बाद फिर से वो वही हरकतें करना शुरू कर दिया था।

शिवानी को तंग करने के लिए वो कभी बाइक से उसपर धूल उड़ाया करता था, तो कभी कुछ और हरकतें करता था।’

रीजैक्शन बरदाश्त नहीं हुआ, इसलिए करवा दी हत्या

बहन ने आगे बताया कि, रंजीत को रीजैक्शन बरदाश्त नहीं हुआ होगा, इसलिए उसने मेरी बहन की हत्या कर दी। रंजीत को अभी लगा होगा कि उसपर शक नहीं जाएगा, क्योंकि वो अब शादीशुदा हो गया है, लेकिन उसने ही मेरी बहन को मार डाला है।
इसमें मेरी बहन के स्कूल के प्रिंसिपल उमेश कुशवाहा का भी हाथ है। जब हमलोगों ने रंजीत के बारे में उन्हें कम्प्लेन की तो वो उसे बचाते नजर आए थे। उन्होंने रंजीत के बारे में थाने में शिकायत करवाने से भी रोक दिया था।
प्रिंसिपल भी करवा सकते हैं मेरी बहन का मर्डर

बहन ने आगे बताया, कुछ दिनों पहले मेरी बहन ने प्रिंसिपल से SL (स्पेशल लीव) मांगी थी, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया था। उनका कहना था ये सभी को नहीं मिलता है। इस मामले को लेकर हम लोग DEO के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे।

इसको लेकर प्रिंसिपल को DEO ने फटकार भी लगाया था। ये मामला मीडिया में भी आया था। इस वजह से हेडमास्टर के इमेज पर धक्का भी लगा था। इसका बदला लेने के लिए वो भी मेरी बहन की हत्या करवा सकते हैं।
7 महीने से उसके घर ना कोई लड़का आया ना लड़की

शिवानी की लैंडलॉर्ड वीणा देवी ने बताया, मई 2025 से वो हमारे यहां रेंट पर रह रही थी। उसका स्कूल यहां से 4KM दूर था। जहां पर वो पहले रहती थी, वो उसके स्कूल से करीब 10KM दूर पड़ता था। इसी वजह से उसने रूम चेंज किया था।

7 महीने से हम लोग उसे देख रहे हैं। वो सुबह 8.30 बजे स्कूल जाने के लिए निकलती थी। हम लोगों को अच्छे से राधे-राधे बोलकर जाती थी। इसके बाद शाम 5 बजे वो घर आ जाती थी। फिर वो घर से कहीं बाहर नहीं निकलती थी।
फोन पर ज्यादा बात भी नहीं करती थी

वीणा देवी ने आगे बताया, कभी-कभी मैं उसे अपने यहां खाने पर बुलाती थी। इसपर वो कहती थी, आंटी आप लोग ब्राह्मण हैं। वृंदावन से दीक्षा लिए हुए हैं। आप लोगों से काम नहीं करवाऊंगी।

वो बहुत ही अच्छी लड़की थी। किसी से फोन पर भी बात नहीं करती थी। स्कूल से आने के बाद वो खाना खाकर पढ़ने के लिए बैठ जाती थी।

हर दिन हम लोगों से बात करती थी

मकान मालिक मधुकांत मलिक ने बताया, हम पति-पत्नी हर दिन दुकान पर बैठे रहते थे जब वो स्कूल से वापस आया करती थी। हमेशा राधे-राधे अंकल कहकर 10 मिनट तक हमसे बात करती थी। इसके बाद अपने रूम पर जाती और खाना खाकर पढ़ने बैठ जाया करती थी।

बुधवार को हमारी मुलाकात शिवानी की बड़ी बहन जूली से हुई। वो सदर अस्पताल में अपनी बहन की बॉडी लेने आई थी।

SP बोले- जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी

वहीं, अररिया SP अंजनी कुमार ने बताया कि कटहल बारी विद्यालय में एक शिक्षिका थी जो यूपी की रहने वाली थी। वो फारबिसगंज में रहती थी। डेली स्कूल आती-जाती थी।

इसी क्रम में आज सुबह जब वो स्कूल जा रही थी खवदा पंचायत में मंदिर के पास बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Viral MMS :- वायरल काजल कलम चबा गईनी का सेक्स वीडियो हुआ वायरल पूरा वीडियो यहां देखें

 

 

छात्र-प्रिंसिपल का गंदी हरकत:- सर ने शरीर पर हाथ डाला, कहा-मुझे किस दो’: बेगूसराय में छात्रा बोलीं- प्रिंसिपल ने कसम खिलाई, किसी को मत बताना; लड़कियों को करते हैं बैडटचl

 

 

मुफ्त में चली गई शिक्षिका शिवानी की जान, अपराधियों को मारना था किसी अन्य शिक्षिका को, भूल से कर दी शिवानी की हत्या

 

 

मुफ्त में चली गई शिक्षिका शिवानी की जान, अपराधियों को मारना था किसी अन्य शिक्षिका को, भूल से कर दी शिवानी की हत्या
अररिया जिले के नरपतगंज में यूपी निवासी शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शूटर सहित मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
अररिया एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पूरा खुलासा किया और बताया कि हिरासत में लिए गए शिक्षक को अब तक की जांच में निर्दोष पाया गया है।

बुधवार सुबह कन्हैली मध्य विद्यालय की शिक्षिका शिवानी वर्मा (25) को स्कूल जाते समय कन्हैली शिव मंदिर के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित SIT ने जांच में तेजी लाई और मुख्य आरोपी मो० मारूफ, उसके साथी मो० सोहैल तथा मुख्य साजिशकर्ता हुश्न आरा को गिरफ्तार कर लिया। मारूफ की निशानदेही पर यामाहा FZ बाइक व देशी कट्टा भी बरामद किया गया।

जांच में पता चला कि हुश्न आरा को अपने पति पर एक महिला शिक्षिका से अवैध संबंध होने का शक था। उसी शिक्षिका की हत्या के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
लेकिन दोनों शिक्षिकाओं का रूट और स्कूटी समान होने के कारण अपराधियों ने गलती से शिवानी वर्मा को ही लक्ष्य बनाकर गोली मार दी।

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *