12th Geography important subjective- question 2023 ।। Bseb 3 february viral question 2023 download PDF

12th Geography important subjective- question 2023 ।। Bseb 3 february viral question 2023 download PDF

दोस्तों इस पोस्ट में आप जानेंगे इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए पूछे जाने वाले अति महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर । जानकारी देते चले इसमें बताए गए सभी प्रश्न बिहार बोर्ड द्वारा ली जाने वाली 3 फरवरी की परीक्षा में रहना तय है। इससे बाहर प्रश्न एक भी नहीं पूछा जाएगा । यकीन के साथ इससे बाहर कुछ भी नहीं रहेगा, जो भी रहेगा आपको समय-समय पर यहां update किया जा रहा है. आप इस पेज पर आकर बार-बार चेक करते रहें , और सही जानकारी प्राप्त करते रहें। बाकी सभी प्रश्न को आप पढ़िए और अच्छी तरह से लिखिए तैयारी में लगे रहिए एग्जाम आपके करीब है

 

12th Geography important subjective- question 2023 ।। Bseb 3 february viral question 2023 download PDF

लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर–

Q.1. बंजर भूमि तथा कृषि योग्य व्यर्थ भूमि में अन्तर स्पष्ट करें।

उत्तर. मरुस्थली, रेतीली, पथरीली भूमि जिसे कृषि योग्य नहीं बनाया जा सकता, बंजर भूमि

कहते हैं। जो भूमि जल तथा वायु अपरदन से व्यर्थ हो जाती है उसे भी बंजर भूमि कहते हैं। कृषि- योग्य व्यर्थ वह भूमि है, जो पिछले पाँच वर्षों तक या अधिक समय तक परती या कृषि रहित रही हो।

Q.2. ‘शस्य गहनता’ शब्द की परिभाषा दें।

Ans. शस्य गहनता से अभिप्राय एक ही खेत में एक कृषीय वर्ष में उगाई गई फसलों की संख्या से है। बोए गए शुद्ध क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में सकल फसलगत क्षेत्र शस्य गहनता की माप को प्रकट करता है।

असमान वितरण के उत्तरदायी कारक: (i) सिंचाई शस्य गहनता का प्रमुख निर्धारक तत्व है, (ii) मृदा की उर्वरता, (iii) मृदा की सुघह्यता, (iv) जनसंख्या का दबाव, (v) आधुनिक अधिक उपज देने वाली फसलें शस्य गहनता को बढ़ाने में सहायक हैं।

Q.3. भारत जैसे देश में गहन कृषि नीति अपनाने की आवश्यकता क्यों हैं ?

Ans. प्रौद्योगिकी कृषि वर्ष में गहन भू-उपयोग से प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाती है। इससे सीमित भूमि में कुल उत्पादन बढ़ने के साथ श्रमिकों की माँग भी पर्याप्त रूप से बढ़ती है। भारत भूमि की कमी तथा श्रम अधिकता है। इसलिए फसलों की सघनता की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की समस्या को भी कम किया जा सके।

Q.4. शुष्क कृषि तथा आर्द्र कृषि में क्या अन्तर है ?

Ans. कृषि ऋतु में उपलब्ध आर्द्रता मात्रा के आधार पर दो वर्गों – (1) शुष्क भूमि कृषि

तथा (2) आर्द्र भूमि कृषि में बाँटी जाती है। भारत में शुष्क भूमि खेती मुख्यत: उन प्रदेशों तक सीमित है जहाँ वार्षिकी वर्षा 75 सेन्टीमीटर से कम है। इन क्षेत्रों में शुष्कता को सहने में सक्षम फसलें, जैसे-रागी, बाजरा, मूँग, चना तथा ज्वार (चारा फसलें) आदि उगाई जाती तथा इन क्षेत्रों में आर्द्रता संरक्षण तथा वर्षा जल के प्रयोग की अनेक विधियाँ अपनाई जाती है।

आर्द्र कृषि क्षेत्रों में वर्षा ऋतु के अन्तर्गत वर्षा जल पौधे की जरूरत से अधिक होता है। प्रदेश बाढ़ तथा मृदा अपरदन का सामना करते हैं। इन क्षेत्रों में वे फसलें उगाई जाती है जिन्हें पानी की अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है, जैसे- चावल, जूट, गन्ना तथा ताजे पानी की जलकृषि भी की जाती है।

Q.5. निवल बोया गया क्षेत्र (Net Sawn Area) तथा सकल बोया गया क्षेत्र (GrossCropped Area) में अन्तर स्पष्ट करें

Ans. देश में कुल ज्ञात क्षेत्रफल का वह भाग जो फसलें उगाने के लिए उपयोग किया जाता है। निबल बोया गया क्षेत्र कहलाता है। सकल बोया गया क्षेत्र : शुद्ध बोए गए क्षेत्र में, जोड़ा गया वह क्षेत्र जिसमें किसी कृषि

वर्ष अवधि में एक से अधिक बार फसलें बोई जाती है। सकल बोया गया क्षेत्र कहलाता है।

Q.6. भू-निम्नीकरण से आप क्या समझते हैं ? Ans. भू-निम्नीकरण से तात्पर्य मृदा अपरदन, पौधों के पोषक तत्वों की कमी, मृदा में

सूक्ष्म जीवों का घटना, नमी की कमी एवं विभिन्न हानिकारक तत्वों का संकेन्द्रण। इसके कारण भूमि की उत्पादकता में अस्थायी या स्थायी तौर पर कमी आ जाती है।

Q.7. हरित क्रांति किसे कहते हैं? हरित क्रांति की उपलब्धियों की व्याख्या कीजिए।

Ans. भारत में संघन जनसंख्या तथा उसकी तीव्र और समय-समय पर खाद्यान्नों की कमी

को देखते हुए सन् 1967 के बाद अन-उत्पादन में तल्लेखनीय वृद्धि करने का उद्देश्य

 

Q.8. भारत में पेट्रोलियम के किन्हीं तीन व्यापारिक उत्पादन क्षेत्रों का वर्णन करें।

Ans. भारत में पेट्रोलियम का व्यापारिक उत्पादन निम्न क्षेत्रों में किया जाता है :

(i) उत्तर-पूर्वी प्रदेश (North-East Regions ) : इस प्रदेश में तेल क्षेत्र हैं- डिगबोई, नहर कटिया, मोरान, रुद्रसागर आदि ।

(ii) गुजरात प्रदेश (Gujarat Region): अंकलेश्वर, कलोल, नवगाव, कोसावा, महसाना, आलियावेट आदि ।

(iii) मुम्बई हाई (Mumbai High): यह क्षेत्र मुम्बई से 176 किमी. अरब सागर में अपतट क्षेत्र में है। यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण तेल क्षेत्र है। यहाँ से देश के उत्पादन का दो-तिहाई तेल निकाला जाता है।

Q.9. बाह्यस्रोतीकरण (Outsourcing) क्या हैं?

Ans. भारत सरकार ने 24 जुलाई, 1991 को अपनी नई औद्योगिक नीति की घोषणा की ने जिसमें औद्योगिक विकास के लिए लाइसेन्स व्यवस्था को उदार बनाने, विदेशी सहयोग को बढ़ाने, तकनीकी विकास और उद्यमशीलता के विकास पर जोर दिया गया है।

बाह्यस्रोतीकरण के अन्तर्गत विदेशी सहयोग से उद्योग स्थापित किये जा रहे हैं। बाह्यस्रोतीकरण के 4 लाभ निम्नलिखित हैं-* बाह्य देश अपनी पूँजी लगाते हैं। * ये मशीनी उपकरण उपलब्ध कराते हैं। * ये कुशल एवं तकनीकी श्रमिक उपलब्ध कराते हैं। * तैयार माल को अपने देश में बेचने हेतु बाजार की व्यवस्था करते हैं।

Q10. उपभोक्ता वस्तु उद्योग से आप क्या समझते हैं ?

Ans. उपभोक्ता उद्योग ऐसे सामान का उत्पादन करते हैं जो प्रत्यक्ष रूप से उपभोक्ता द्वारा उपभोग कर लिया जाता है। यथा- डबल रोटी, खाद्य तेल, चाय, कागज, टेलीविजन आदि।

Q.11. किस स्थान को ‘तमिलनाडु का मैनचेस्टर’ कहते हैं।

Ans. तमिलनाडु भारत का तृतीय सूती वस्त्र उत्पादक राज्य है। यहाँ 801 सूती वस्त्र की मिलें हैं। कोयम्बटूर में राज्य की सर्वाधिक 200 सूती वस्त्र मिले हैं जो राज्य में सबसे अधिक सूती वस्त्र तैयार करती है। इसलिए कोयम्बटूर को ‘तमिलनाडु का मैनचेस्टर’ कहते हैं।

Q.12. ज्ञान-आधारित उद्योग क्या है ? सूचना प्रौद्योगिकी क्या है ? Or, सॉफ्टवेयर पार्कों से किस प्रकार के उद्योग संबंधित हैं? Or, सूचना प्रोद्योगिकी उद्योग से आप क्या समझते हैं?

Ans. सूचना प्रौद्योगिकी सॉफ्टवेयर और सेवा उद्योगों को ज्ञान आधारित उद्योग कहा जाता है। सन् 2000-01 में भारत के कुल निर्यात में इस उद्योग का 12% योगदान था। 

 

Download PDF👉 Click Here

12th Geography important subjective- question 2023 ।। Bseb 3 february viral question 2023 download PDF

Q.13. मेट्रो रेलवे क्या है ?

Ans. मेट्रो रेलवे भूमि के अंदर कोलकाता एवं नई दिल्ली जैसे महानगरों में प्रदूषण मुक्त, अत्याधुनिक, स्वचालित गाड़ी नियंत्रण प्रणाली एवं यात्री नियंत्रण प्रणाली से लैस होकर विद्युत चालित रेलगाड़ियों का परिचालन है।

Q.14. महानगर किसे कहते हैं?

“Ans. दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर को महानगर कहते हैं। भारत में महानगर की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। 1901 में केवल कोलकाता ही एकमात्र महानगर था। 1941 तक कोलकाता तथा मुम्बई दो ही महानगर थे परन्तु 1951 में उनकी संख्या 5 हो गई। 1991 में 23 महानगर थे जो ग्रेटर मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, हैद्राबाद, बंगलौर, अहमदाबाद, पुणे, कानपुर, लखनऊ, सूरत, जयपुर, कोचीन, कोयम्बटूर, बड़ोदरा, इंदौर, पटना, मदुरई, भोपाल, विशाखापट्टनम, वारणासी तथा लुधियाना है। 2001 में इनकी संख्या 35 लाख हो गई है। इन महानगरों में देश की कुल नगरीय जनसंख्या का 65% भाग रहता है।

Q.15. सड़क परिवहन रेल परिवहन से अच्छा है, कारण दें।

Ans. सड़क परिवहन अन्य सभी साधनों का आधार स्तम्भ है तथा रेलामर्ग, जलमार्ग तथा वायुमार्ग का पूरक है, * देश में वस्तुओं के लाने-ले जाने, निर्यातक वस्तुओं को बन्दरगाह तक पहुँचाने, आयातित वस्तुओं को देश के अंतरग भागों में पहुँचाने आदि में सड़क परिवहन सुगम है। सड़क मार्गों की लचक, सेवा का व्यापक क्षेत्र, माल की सुरक्षा, समय की बचत आदि बहुमुखी एवं सस्ती सेवा आदि विशेषताओं ने सड़क परिवहन को अन्य (रेल, वायु एवं जल परिवहन) साधनों की अपेक्षा अधिक लोकप्रिय बना दिया है। Q. 16. भारत में चार अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे कौन-कौन से हैं?

Ans. भारत के चार अन्तर्राष्ट्रीय अड्डे व उनके राज्य निम्नलिखित हैं- (i) छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा – (मुम्बई) महाराष्ट्र, (ii) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डा – (कोलकाता) पश्चिम बंगाल, (iii) इन्दिरा गाँधी हवाई अड्डा – (नई दिल्ली) नई दिल्ली (iv) कामराज हवाई अड्डा – (चेन्नई) तमिलनाडु ।

Q. 17. मुक्त आकाश नीति क्या है ?

Ans. मुक्त आकाश नीति के अन्तर्गत विदेशी विमानन कंपनियों को सर्दी के पीक सीजन में अतिरिक्त उड़ानों या अधिक क्षमता वाले विमानों के परिचालन की अनुमति दी जाती है ताकि यात्रियों की माँग को पूरा किया जा सके। यह अंतर्राष्ट्रीय विमानन उद्योग से जुड़े कायदे कानूनों में ढील देते हैं।

Q.18. भारत में एक्सप्रेस-वे कहाँ हैं ?

Ans. भारत में एक्सप्रेस-वे दिल्ली से जयपुर तथा मुम्बई से पुणे तक चार लेनवाली आधुनिक सड़कें हैं। इन्हें एक्सप्रेस-वे कहा जाता है। इस पर चलनेवाली गाड़ियों को अतिरिक्त टोल- टैक्स देना पड़ता है। एक्सप्रेस-वे पर किसी अन्य सड़क से कोई गाड़ी सीधी नहीं आ सकती है।

Q.19. स्वर्ण चतुष्कोण चतुर्भुज राजमार्ग क्या है ? Or, तीन परम राजमार्ग सड़क विकास परियोजनाओं का वर्णन कीजिए।

Or, पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण गलियारा के बारे में संक्षेप में लिखें

Ans. सरकार ने सड़कों के विकास की एक मुख्य परियोजना शुरू की है। इसके द्वारा दिल्ली-कोलकाता, चेन्नई-मुम्बई और दिल्ली को छः गलियों वाले परम राजमार्गों द्वारा जोड़ा

जा रहा है, इसे स्वर्ण चतुष्कोण कहते हैं।

 

Q.20. ध्वनि प्रदूषण क्या है ?

Ans. राय के अनुसार, “अनिश्चित ध्वनि जो मानवीय सुविधा, स्वास्थ्य एवं गतिशीलता में व्यवधान उत्पन्न करती है, उसे ध्वनि प्रदूषण कहा जाता है।”

उच्च तीव्रता वाली ध्वनि को अवांछित आवाज या शोर कहा जाता है। उच्च तीव्रता वाली अवांछित तथा संगीतय गुण से रहित ध्वनि को शोर कहा जाता है। वातावरण में किसी माध्यम द्वारा सामान्य से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने को ध्वनि प्रदूषण कहा जाता है। ध्वनि का वह उच्च स्तर जो अप्रिय हो तथा मानव की श्रवण क्षमता तथा मस्तिष्क में अव्यवस्था उत्पन्न करता हो, ध्वनि प्रदूषण कहलाता है अर्थात् वह ध्वनि जिसके द्वारा मानव के अन्दर बेचैनी तथा अशान्ति उत्पन्न हो, ध्वनि प्रदूषण कहा जाता है।

Q.21. वायु प्रदूषण के स्रोत कौन-कौन से हैं?

Ans. वायु प्रदूषण के स्रोत निम्नलिखित हैं- (i) उद्योग, (ii) मोटरवाहन, (iii) ताप बिजलीघर, (iv) शहरी कचरे का जलाया जाना, (v) खादानों से निकली धूल ।

Q.22. लोग गाँवों से नगरों की ओर प्रवास क्यों करते हैं ?

Ans. गाँवों से नगरों की ओर प्रवास के प्रमुख कारण हैं- गाँवों में निर्धनता, बेरोजगारी, कम वेतन, कम कृषि उत्पादन तथा अशिक्षा, चिकित्सा आदि के अभाव ।

Q.23 झुग्गी-झोपड़ी क्या है ?

Ans. स्लम एक्ट (SlumAct) के अनुसार आवास की घटिया इकाई, भीड़-भाड़, खिड़कियों और झरोखों का अभाव, सफाई की कमी, ये सब तत्व मिलकर झुग्गी-झोंपड़ी को जन्म देते हैं।

Q.24. आधारभूत उद्योग क्या है ?

Ans. इन उद्योगों के उत्पादों का प्रयोग अन्य प्रकार के उत्पादन प्राप्त करने के लिए किया जाता है। उदाहरणतः लौह इस्पात उद्योग ।

Q.25. सामूहिक कृषि का वर्णन करें।

Ans. सामूहिक कृषि में भूमि पर स्वामित्व सामूहिक होता है जो एक प्रबंध समिति के पास होता है। इसमें सदस्यों की संख्या अधिक होती है। इनमें पारिश्रमिक श्रम के आधार पर मजदूरी के रूप में दिया जाता है। इसमें भू-खण्डों का आकार बड़ा होता है।

Q.26. पारिस्थिकीय असंतुलन के दो कारकों को बताएँ ।

Ans. आधुनिक प्रौद्योगिकी से सम्पन्न मानव पारिस्थितिकी की परवाह नहीं करता तथा पर्यावरणीय असंतुलन बढ़ा चला जाता है जिसके कारकों का वर्णन इस प्रकार है- 1. कार्बन डायक्साइड, कार्बन मोनोक्साईड, सल्फर डायक्साईड, हाइड्रोजन सल्फाइड,

नाइट्रोजन आदि का अधिक मात्रा में उत्सर्जन।

2. धूल और धुआँ।

3. रेडियोधर्मी तत्व ।

4. जहरीले रसायन पारिस्थितक तंत्र के ये कारक अजैविक घटक एवं जैवकीय घटकों को असंतुलित कर देते हैं।

Q.27. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि की किन्हीं चार फसलों के नाम लिखिए।!

Ans. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि के चार फसल निम्नलिखित हैं- (i) कपास (ii) चाय

(iii) जूट (iv) कॉफी ।

Q.28 चार पंचम क्रियाकलापों का उल्लेख कीजिए ।

Ans. उच्चतम स्तर के निर्णय लेने पर तथा नीतियों का निर्माण करने वाले पंचम क्रियाकलापों को निभाते हैं। इनमें और ज्ञान आधारित उद्योगों, जो सामान्यतः चतुर्थ सेक्टर से जुड़ी होती हैं, में सूक्ष्म अंतर होता है।

 

 

Q.29. कृषि योग्य व्यर्थ भूमि से आप क्या समझते हैं ?

Ans. वह भूमि जो पिछले पाँच वर्षों तक या अधिक समय तक परती या कृषिरहित है, इस संवर्ग में सम्मिलित की जाती है। भूमि उद्धार तकनीक द्वारा इसे सुधार कर कृषि योग्य बनाया जाता है।

Q.30. स्मॉग क्या होता है ?

Ans. वायुमंडल में धुआँ और कुहासा के मिलने से धुंआसा का निर्माण होता है, जिसे अंग्रेजी में स्मॉग (smog =smoke + fog) कहते हैं। जाड़े के दिनों में वायुमंडल की निचली तल में कुहासा छाया रहता है। ऊर्जा के स्रोत के रूप में विभिन्न प्रकार के ईंधनों के प्रयोग में वृद्धि के साथ, पर्यावरण में विषाक्त धुएँ गैसों के उत्सर्जन के परिणामस्वरूप स्माँग का निर्माण होता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक होता है।

Q.31. हरित रासायनिकी क्या है?

Ans. हरित रासायनिकी रासायनिक उत्पाद एवं प्रक्रिया का वह प्रारूप है जो वातावरण में हानिकारक तत्वों के पैदों होने की प्रक्रिया कम करता है या खत्म करता है। इसका संबंध किसी रासायनिक उत्पाद के संपूर्ण जीवन चक्र, प्रारूप, उत्पादन, उपयोग और अंत में निष्पादन तक रहता है। हरित रासायनिकी को सतह पोषणीय रसायनिकी भी कहा जाता है। यह प्रदूषण को रोकता है, मानव स्वास्थ्य और वातावरण पर रासायनिक उत्पाद प्रभाव को कम करता है और कम हानिकारक रासायनिक उत्पाद तैयार करने की विधि बतलाता है।.

Q. 32. दामोदर बेसिन में स्थित चार कोयला खानों के नाम लिखिए।

Ans. दामोदर बेसिन में स्थिर चार कोयला खानों के नाम – (i) झारिया (ii) रानीगंज (iii) बरकाकाना (iv) विद्यावती

Q.33. भारत के किन्हीं तीन प्रमुख सूखा संभावी राज्यों के नाम लिखिए।

Ans. भारत के तीन प्रमुख सूखा संभावी राज्य-

(i) आंध्र प्रदेश (ii) कर्नाटक (iii) मध्य प्रदेश

Q.34. पार- कैनेडियन रेलमार्ग क्या है ?

Ans. यह कनाडा की 7050 किमी लंबी रेल लाइन पूर्व में है। लिफैक्स से शुरू होकर मॉट्रियल, ओटाका, विनिपेंग, कैलगैरी से होती हुई पूर्व प्रशांत तट पर स्थित वैकुंबर तक जाती है।

Q.35. ओपेक देशों के नाम बताइए?

Ans. ओपेक के 13 सदस्य देश हैं-अल्जीरिया, इक्वेडोर, गैवों, इंडोनेशिया, ईरान, ईराक, कुवैत, लीबिया, नाईजीरिया, कतार, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात एवं वेनेजुएला है। यह संगठन 1960 में पेट्रोलियम (कच्चे तेल) के मूल्यों संबंधी नीतियों को निर्धारित करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादक देशों द्वारा बनाया गया था।

Q.36. द्विपार्श्विक व्यापार पर टिप्पणी कीजिए।

Ans. द्विपार्श्विक व्यापार दो देशों के द्वारा एक-दूसरे के साथ किया जाता है। आपस में निर्दिष्ट वस्तुओं का व्यापार करने के लिए वे सहमति करती है। उदाहरणार्थ देश ‘क’ कुछ कच्चे पदार्थ के व्यापार के लिए इस समझौते के साथ सहमत हो सकता है कि देश ‘ख’ कुछ निर्दिष्ट सामग्री खरीदेगा अथवा स्थिति इसके विपरीत भी हो सकती है।

Q.37. पोर्ट ऑफ कॉल क्या है ?

Ans. बहुत से ऐसे पत्तन समुद्र मार्गों के मध्य विकसित हुए हैं जहाँ जलपोत, ईंधन, हो गए हैं। इस प्रकार के पत्तनों में अदन एक बहुत अच्छा उदाहरण है। दूसरा उदाहरण होनो पानी तथा खाना लेने के लिए रूकते थे। अन्ततोगत्वा ये भी वाणिज्यिक पत्तन के रूप में विकसित तथा सिंगापुर है।

 

Download PDF👉 Click Here

 

 

0 votes, 0 avg
24
Created on By Madhav Ncert Classes

12th Chemistry तत्वों का निष्कर्षण Test Or Quiz

1 / 30

धातु में चमक होने का मुख्य कारण है

2 / 30

बेसीमरीकरण का प्रयोग किस धातुकर्म में किया जाता है ?

3 / 30

गैलेना किस धातु का अयस्क है ?

 

4 / 30

पृथ्वी की सतह पर सर्वाधिक प्राप्त तत्त्व है।

 

5 / 30

गुरुत्व पृथक्करण विधि से सान्द्रित किया जाता है

 

6 / 30

डी०एन०ए० संरचना में एडेनीन एवं थायमीन के बीच हाइड्रोजन बंध की संख्या

 

7 / 30

अर्द्धचालक के रूप में उपयोग के लिए जर्मेनियम का शोधन किस विधि द्वारा का किया जाता है ?

 

8 / 30

समुद्री जल में पाये जाने वाला तत्त्व है

 

9 / 30

निम्न में से कौन-सा एल्युमिनियम का अयस्क नहीं है ?

 

10 / 30

विधुत स्विचों का निर्माण होता है

 

11 / 30

सभी अयस्क खनिज है किन्तु सभी खनिज अयस्क नहीं हैं क्योंकि

 

12 / 30

निम्नलिखित में कौन-सी धातु प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती है

13 / 30

ऑक्साइड अयस्क से धातु निष्कर्षण की सामान्य विधि हैः

14 / 30

बिस्मथ की सबसे स्थाई ऑक्सीकरण अवस्था है

 

15 / 30

फेन प्लवन विधि से किस अयस्क का सान्द्रण किया जाता है ?

 

16 / 30

फेन प्लवन विधि द्वारा किस प्रकार के अयस्क का सान्द्रण किया जाता है ?

 

17 / 30

सदैव मुक्त अवस्था में मिलनेवाली धातु है:

 

18 / 30

आयरन का महत्त्वपूर्ण अयस्क हैः

 

19 / 30

.कॉपर पायराइट का सूत्र है।

 

20 / 30

मैलेकाइट अयस्क है

 

21 / 30

आयरन के निष्कर्षण में उत्पन्न धातुमल है:

 

22 / 30

निम्नलिखित में कौन सल्फाइड अयस्क हैं ?

 

23 / 30

Van-Arkel विधि से शुद्ध किया जाता है।

 

 

24 / 30

.डोलोमाइट खनिज में पाये जाते हैं

 

25 / 30

आग बुझाने के उपयोग में आने वाला पदार्थ

 

26 / 30

फफोलेदार कॉपर (Blister copper) है

 

27 / 30

कच्चा लोहा (Pig Iron) में कौन-सा तत्त्व अत्यधिक मात्रा में अशुद्धि के रूप में उपस्थित रहता है ?

 

28 / 30

स्वतः अपचयन विधि से निम्न में से किस धातु का निष्कर्षण किया जाता है ?

 

29 / 30

फूल्स गोल्ड किसे कहते हैं ?

 

30 / 30

सल्फाइड अयस्कों को सामान्यतः …………. से संकेद्रित करते हैं।

Your score is

The average score is 43%

0%

 

 

0 votes, 0 avg
62
Created on By Madhav Ncert Classes

Uncategorized

Class -10th Biology Test जैव प्रक्रम और नियंत्रण एवं समन्वय

1 / 22

Category: Uncategorized

इनमें कौन फल पकाने के लिए प्रयुक्त होते है ?

 

2 / 22

Category: Uncategorized

ग्रहणी भाग है

3 / 22

Category: Uncategorized

किस प्रकार के श्वसन में अधिक ऊर्जा निकलती है?

 

4 / 22

Category: Uncategorized

वृक्क किस तंत्र का भाग है ?

 

5 / 22

Category: Uncategorized

निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हॉर्मोन है?

 

6 / 22

Category: Uncategorized

तंत्रिका कोशिकाएँ कितने प्रकार की होती हैं ?

 

7 / 22

Category: Uncategorized

मनुष्यों में साँस लेने और छोड़ने की क्रिया को क्या कहा जाता है?

 

8 / 22

Category: Uncategorized

बहुकोशिकीय जीवों में निम्न में से किस प्रकार का समन्वय पाया जाता है?

 

9 / 22

Category: Uncategorized

वृक्क के ऊपर स्थित अंत:स्रावी ग्रंथि है-

 

10 / 22

Category: Uncategorized

इन्सुलिन की कमी के कारण कौन-सा रोग होता है ?

 

11 / 22

Category: Uncategorized

स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है

12 / 22

Category: Uncategorized

दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं-

 

13 / 22

Category: Uncategorized

रक्त इनमें किसकी उपस्थिति के कारण लाल दिखता है?

 

 

14 / 22

Category: Uncategorized

ग्वाइटर अथवा घेघा पनपता है-

 

15 / 22

Category: Uncategorized

शरीर की प्रधान नियंत्रक ग्रंथि किसे कहा जाता है?

 

 

16 / 22

Category: Uncategorized

तिलचट्टा में कितने जोड़े श्वास रंघ पाये जाते हैं?

 

17 / 22

Category: Uncategorized

भोजन का पचना किस प्रकार की अभिक्रिया है ?

 

18 / 22

Category: Uncategorized

वह संरचना जो उद्दीपन की पहचान कराती है, कहलाती है-

19 / 22

Category: Uncategorized

मानव में डायलिसिस थैली है-

 

20 / 22

Category: Uncategorized

अर्द्धचालक के रूप में उपयोग के लिए जर्मेनियम का शोधन किस विधि द्वारा का किया जाता है ?

 

21 / 22

Category: Uncategorized

आणविक ऑक्सीजन के उपलब्ध नहीं होने से पायरूवेट का परिवर्तन जंतुओं में किस यौगिक में होता है?

 

22 / 22

Category: Uncategorized

अमीबा में अधिकांश पोषण कैसा होता है?

 

Your score is

The average score is 50%

0%

 

 

 

0 votes, 0 avg
55
Created on By Madhav Ncert Classes

Uncategorized

Inter(I.A) Geography- Test चैप्टर-1-5 तक important

Inter(I.A) Geography- Test चैप्टर-1-5 तक important

1 / 20

मानव भूगोल का जनक किसे कहा जाता है ?

 

2 / 20

निम्नलिखित में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है ?

 

3 / 20

निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत सबसे कम है ?

 

4 / 20

पुर्तगालियों ने कहा अपना केंद्र बनाया ?

 

5 / 20

जेनेवा समझौता कब हुआ था?

 

6 / 20

प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक उत्तरदायी है ?

 

7 / 20

इनमें से कौन मानव विकास का स्तम्भ है ?

 

8 / 20

अकोरवाट का मंदिर कहाँ स्थित है ?

 

9 / 20

अनामी दल के संस्थापक कौन थे?

 

10 / 20

निम्नलिखित में कौन-सा देश उच्च मानव विकास वाला नहीं है ?

 

11 / 20

किस फसल की खेती पहाड़ी ढालों पर ही की जाती है ?

 

12 / 20

सहकारी कृषि अधिक सफल रही है ?

 

13 / 20

. निम्नलिखित में से कौन मानव की मूल आवश्यकता से संबंधित नहीं हैं ?

 

14 / 20

गेहूँ की खेती के आदर्श तापमान कितना होना चाहिए ?

 

15 / 20

निम्नलिखित में कौन-सा देश विकासशील हैं ?

 

16 / 20

अंकोरवाट के मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?

 

17 / 20

रबर का सबसे बड़ा निर्यातक देश कौन है ?

 

18 / 20

हिन्द चीन मे कौन सा देश नहीं आता है?

19 / 20

निम्न में से कौन-सी एकल कृषि नहीं हैन ?

 

20 / 20

जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक है ?

 

Madhav ncert classes By- madhav sir

Your score is

The average score is 50%

0%

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *