Class 10th social sciences model paper 2023 ।। Biharboard SST model solution 2023 download PDF
कक्षा 10 का अति महत्वपूर्ण पूछे जाने वाले प्रश्न एवं उत्तर इस आर्टिकल में बताया गया है विषय सामाजिक विज्ञान है इसमें बताए गए सभी प्रश्न बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए अति महत्वपूर्ण है और इसे पढ़ना आपके लिए अति आवश्यक है। इसलिए आप सभी लोग इन सभी प्रश्नों को एक बार अवश्य रूप से पढ़ें, हो सके तो इन्हें लिखकर याद करने का भी प्रयास करें जो आपको परीक्षा में मदद करेगा।
- Bseb exam official routine-click Here
- Download PDF👉 Click Here
Class 10th social sciences model paper 2023 ।। Biharboard SST model solution 2023 download PDF
1. मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है? -2
उत्तर-मिश्रित अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत उत्पादन के साधनों पर निजी व्यक्तियों तथा सरकार दोनों का स्वामित्व होता है। तदनुरूप उत्पादन भी होता है। आय स्वरूप लाभों का व्यय भी दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में करते हैं। इस प्रकार दोनों ही मिश्रित अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत आते हैं। मिश्रित अर्थव्यवस्था समाजवादी तथा पूँजीवादी व्यवस्था का मध्यमार्गी प्रवृत्ति है। मिश्रित अर्थव्यवस्था का उद्देश्य सूक्ष्म लाभ कमाना, उपभोक्ता को जन्म देना, समानता लाना आदि।
2. आर्थिक नियोजन क्या है? इसके मुख्य उद्देश्य क्या हैं?-2
उत्तर—आर्थिक नियोजन का अर्थ राष्ट्र की प्राथमिकताओं के अनुसार देश के संसाधनों का विभिन्न विकासात्मक क्रियाओं में प्रयोग करना है। इस प्रकार अर्थव्यवस्था के लिए उपलब्ध संसाधनों का ऐसा नियोजन, समन्वय एवं उपयोग है जिनसे हम समयबद्ध कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व निर्धारित सामाजिक एवं आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त कर डालते हैं।
उद्देश्य — (i) भारत में व्याप्त गरीबी, निर्धनता को समाप्त करना। (ii) शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाना। (iii) प्रति व्यक्ति आर्थिक आय में बढ़ोतरी करना । (iv) देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना (v) भूमि की उर्वरा शक्ति का शत प्रतिशत उपयोग कर भारत की समृद्धि में अप्रत्याशित बढ़ोतरी करना।
3. मानव विकास रिपोर्ट क्या है?-2
उत्तर – मानव विकास रिपोर्ट के द्वारा विभिन्न देशों के लोगों की तुलना लोगों के शैक्षिक स्तर, उनकी स्वास्थ्य की स्थिति और प्रति व्यक्ति आय की जानकारी प्राप्त की जाती है। यह रिपोर्ट पहली बार संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित की गई थी। यह आर्थिक विकास का पैमाना है।
(मानव विकास सूचकांक जीवन आशा सूचकांक + शिक्षा स्तर = सूचकांक + जीवन स्तर सूचकांक) 2006 ई० में मानव विकास सूचकांक की गणना विश्व के 179 देशों के लिए की गयी थी जिसमें भारत का क्रम 0.611 अंक के साथ 126 पर है। बगल का पड़ोसी देश श्रीलंका भारत से 33 क्रम आगे था।
Class 10th social sciences model paper 2023 ।। Biharboard SST model solution 2023 download PDF
4. बाह्य स्रोतीकरण (Out Sourcing) किसे कहते हैं?-2
उत्तर- जब बहुराष्ट्रीय कम्पनियों अपने लिए सम्बन्धित नियमित सेवाएँ। स्वयं अपनी कम्पनी की बजाए किसी विदेशी या बाहरी स्रोती अथवा संस्था या समूह से प्राप्त करती है, तब यह स्थिति बाह्य स्रोती कही जाता है। सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक प्रसार से ऐसी गतिविधियाँ अत्यधिक महत्वपूर्ण और विशिष्ट आर्थिक गतिविधियाँ बन गयी हैं। दूरसंचार, यातायात, स्वास्थ्य स्वरोजगार तथा अन्य गैर सरकारी सेवाएँ आती हैं। सेवा क्षेत्र का विस्तार जितना ही ज्यादा होगा रोजगार के अवसर उतना ही बढ़ेगा।
5. रोजगार और सेवा में क्या सम्बन्ध है?-2
उत्तर—रोजगार एवं सेवा एक-दूसरे से सह सम्बन्धित हैं। सेवा के क्षेत्र में निवेश जब बढ़ता है तो रोजगार अवसर उसी अनुपात में बढ़ता अपने परिश्रम एवं शिक्षा के आधार पर जीविकोपार्जन के लिए धन एकत्रित करता है। एकत्रित घन को पूँजी के रूप में उत्पादन क्षेत्र में निवेश किया जाता है तो सेवा क्षेत्र बनता है एवं रोजगार के मौके उपलब्ध होते हैं।
6. उदारीकरण को परिभाषित करें।-2
उत्तर—उदारीकरण का आशय व्यापार में सरकार द्वारा लगाए गए सभी अनावश्यक नियंत्रणों एवं प्रतिबन्धों को हटा लेने से है। इसमें परमिट, लाइसेंस,
कोटा आदि शामिल है।
7. बहुराष्ट्रीय कम्पनी किसे कहते हैं?-2
उत्तर—वैसी कम्पनियाँ जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण एवं स्वामित्व रखती हैं तथा विश्व स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन
कर उत्पादनों को एक दूसरे से जोड़ती हैं, बहुराष्ट्रीय कम्पनी कहलाती है। जैसे- टाटा मोटर्स आदि ।
8. विश्व व्यापार संगठन क्या है? यह कब और क्यों स्थापित किया गया ?-2
उत्तर—विश्व व्यापार संगठन एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है यह अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाने के लिए कार्य करती है। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के नियमों को बनाना तथा उनके पालन हेतु यह संस्था कटिबद्ध है। इसकी स्थापना जनवरी 1995 ई० में की गयी। वर्ष 2006 ई० तक इसके सदस्य देशों की संख्या 149 थी।
9.संसाधन को परिभाषित कीजिए।-2
उत्तर- प्रकृति के वे सभी पदार्थ जो मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा सुख-सुविधा प्रदान करने में, उपयोगी हों, संसाधन कहलाते हैं। यानि मानवीय आवश्यकताओं को पूरी करनेवाली सभी वस्तुएँ संसाधन हैं। ये प्रकृति में विभिन्न रूपों में पाए जाते हैं किन्तु, ये तबतक संसाधन की कोटि में नहींआ पाते हैं जब तक उन्हें उपयोगी न बना लिया जाए।
10. झारखण्ड के मुख्य लौह अयस्क खनन केन्द्रों के नाम लिखिए।-2
उत्तर-झारखण्ड में लौह अयस्क का प्रमुख उत्पादक जिला सिंहभूम है। सिंहभूम जिले में बुधुवुरू, कोटामाटी बुरू तथा रजौरी बुरू क्षेत्र प्रमुख हैं। सिंहभूम जिले में गुआ तथा नोआमुंडी से हेमेटाइट लौह अयस्क का खनन किया जाता है। नोआमुंडी की लोहा खाने कोटामाटी बुरू क्षेत्र में है। लौह अयस्क के उत्खनन की दृष्टि से यह देश का तीसरा प्रमुख राज्य है। गुमा तथा जामदा लौह खनन के अन्य केन्द्र हैं।
11. पेट्रोलियम का महत्व कोयले से अधिक क्यों है?-2
उत्तर—पेट्रोलियम शक्ति के सभी साधनों में उच्च गुणवत्तायुक्त, सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण एवं व्यापक रूप से उपयोगी है। यह सभी तरह के यातायात का प्रमुख संसाधन है। अतः पेट्रोलियम का महत्त्व कोयला से अधिक है, क्योंकि—–
(i) पेट्रोलियम का भंडार कोयला के भंडार से अधिक है।
(ii) पेट्रोलियम का खनन, परिवहन और वितरण कोयला से सस्ता है। (iii) पेट्रोलियम में कोयले की अपेक्षा अधिक शक्ति देने की क्षमता है।
और भी महत्वपूर्ण क्वेश्चन का अपडेट यहां पर किया जा रहा है. जैसे ही प्रश्न अपडेट होता है आप refresh मार कर यानी ताजा कर कर देखें।