Chapter 1 राष्ट्र – निर्माण तथा उसकी समस्याएं Nation building and its functions

Chapter 1 राष्ट्र – निर्माण तथा उसकी समस्याएं Nation building and its functions

 

 

 

Model paperClick Here

 

 

Chapter 1 राष्ट्र – निर्माण तथा उसकी समस्याएं Nation building and its functions

 

Q. 1 दिराष्ट्र सिद्धांत क्या है?

Ans- हमारे स्वतंत्रता सेनानी जब ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तभी मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व में मुस्लिम लीग नमक दल 1906 में बना जिन्होंने  दी राष्ट्र सिद्धांत का धरना प्रस्तुत की , इसके अंतर्गत माना गया कि देश के हिंदू और मुसलमान अलग-अलग धर्म होने के साथ ही साथ दो अलग-अलग राष्ट्र भी हैं ।1947 में इसी आधार पर भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया।

Q. 2 जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है,  स्पष्ट करें।

Ans- जम्मू कश्मीर भारत का  अभिन्न अंग है,  क्योंकि 1947 में जब ब्रिटिश भारत को भारत तथा पाकिस्तान में विभाजित किया तो महाराज हरि सिंह कश्मीर का तथा जम्मू पर शासन कर रहे थे ।  कश्मीर के पश्चिमी भाग में मुसलमान ने महाराज के विरोध बगावत की आक्रमण से सावधान होकर हरि सिंह ने भारत से सैनिक सहायता की मांग की परंतु भारत ने तब तक मदद करने से इनकार कर दिया जब तक महाराज सम्मिलित दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं कर देता।

इस समझौता पर 27 अक्टूबर 1947 को हस्ताक्षर किया गया। इसके बाद भारतीय सेना को तुरंत जम्मू कश्मीर भेज दिया गया ।  भारत इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में भी ले गया और पाकिस्तान पर आक्रमण करने का आरोप लगाया संयुक्त राष्ट्र ने 1 जनवरी 1949 को युद्ध विराम

लागू कार्रवाई ।

Q. 3 विविधता में एकता से आप क्या समझते हैं?

Ans- भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, इसका अर्थ यह है कि भारत में जातीय धार्मिक क्षेत्रीय विविधताएं पाई जाती है . अलग-अलग जाति संप्रदाय तथा धर्म के लोग यहां पर रहते हैं । फिर भी इन विविधताओं अर्थात विभिन्न धर्मो जातियों और भाषा- भासी लोगों में एकता का अटूट संबंध पाया जाता है। इसी को हम विविधता में एकता के रूप में जानते हैं।

Q. 4  भाषा नीति क्या है ?

या संविधान सभा ने भाषा के प्रश्न का समाधान कैसे किया ?

Ans-   भारत एक बहुभाषी देश है, बहुभाषी स्वरूप ने संविधान सभा के सदस्यों के सामने कठिनाई उत्पन्न की भारत की अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं की तरह भाषा की समस्या भी एक महत्वपूर्ण समस्या थी. जिसका संविधान सभा को हल निकलना था । इस समस्या का पैसा हल ढूंढने का प्रयास किया गया। जिसे सभी सामान्य रूप से स्वीकार कर ले और यह प्रयास 3 वर्षों तक जारी रहा।

संविधान सभा की अंतिम बैठक के शुरू में सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा था। कि भाषायी प्रावधानों को मतदान के लिए नहीं रखेंगे,क़्योकी यदि कोई निर्णय देश को स्वीकार न हुआ तो उसको लागू करना कठिन होगा।  जहां तक राष्ट्रीय भाषा का प्रश्न है . तो उस पर यह सहमति बनी कि देवनागरी लिपि मे लिखी हिंदी भाषा को सरकारी भाषा के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

Q. 5  स्वतंत्रता के बाद भारत जैसे नए राष्ट्र की कौन सी चुनौतियां थी?

या भारत में राष्ट्र निर्माण की तीन चुनौतियों का उल्लेख करें

Ans-  राष्ट्र निर्माण की एक ऐसी सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा कुछ समूह में राष्ट्रीय चेतना प्रकट होती है राष्ट्र निर्माण राजनीतिक विकास के सांस्कृतिक पक्ष पर जोड़ देता है । इसके अनुसार एक राष्ट्र में ऐसी प्रक्रिया हो जिसके द्वारा लोग अपने छोटे-छोटे कबीलों गांव में एवं नगरों के प्रति वफादारी के स्थान पर विशाल केंद्रीय राजनीतिक प्रणाली को वफादारी प्रदान करें, हिंदुस्तान सन 1947 ई में जिन हालात के बीच आजाद हुआ शायद उसे समय तक कोई भी मुल्क वैसे हालत में आजाद नहीं हुआ था,

मुख्य तौर पर भारत के सामने तीन तरह की चुनौतियां थी

पहली और तत्कालीन चुनौती एक सूत्र में करने की थी

दूसरी चुनौती लोकतंत्र को कायम करने की थी .

तीसरी चुनौती थी ऐसे विकास की जिससे समूचे समाज का भला होता ना कि कुछ तबको का आजादी के तुरंत बाद राष्ट्र निर्माण के चुनौती सबसे प्रमुख थी  ।

Q. 6 राज्य एवं संघ शासित क्षेत्रों में क्या अंतर है?

Ans- भारतीय संघ में 28 राज्य और आठ संघ शासित क्षेत्र हैं । 28 राज्य जिन्हें स्वायत्तता प्राप्त है। जिस संविधान ने उनका अधिकार क्षेत्र स्पष्ट कर दिया है। अतः केंद्र उसका अतिक्रमण नहीं कर सकता ।

संघ शासित क्षेत्र प्रत्यक्षतः केंद्र के अधीन होता है, उसे स्वायत्तता प्राप्त नहीं होती केंद्र किसी संघ शासित क्षेत्र को राज्य का दर्जा दे सकता है।

 

Q. 7  संक्षेप में देश विभाजन से हुई जनहानि का उल्लेख कीजिए

Ans- एक अनुमान के अनुसार विभाजन के फल स्वरुप 80 लाख लोगों को अपना घर बार छोड़कर सीमा पार जाना पड़ा। विभाजन के हिंसा में लगभग 5 से 10 लाख लोगों ने अपनी जान गवाई अनेक लोगों के अंग भंग कर दिए गए , उनके बच्चे अनाथ हो गए ।

Model paper📄📰  Click Here

Guess Question paper📄 – Click Here

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top